छपरा, फरवरी 19 -- छपरा, एक संवाददाता। डीएओ सह परियोजना निदेशक मधुरेन्द्र कुमार सिंह आत्मा ने दो दिवसीय किसान मेला सह फल-फूल सब्जी प्रदर्शनी का विधिवत तौर पर गुरुवार को समापन किया। संयुक्त कृषि भवन बाजार समिति के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय मेले में स्टॉल लगाने वाले उपादान विक्रेता, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व जिले के प्रखंडों से आये किसानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपके सहयोग से आयोजित दो दिवसीय मेला काफी लाभदायक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ है। जिला उद्यान पदाधिकारी समेत अन्य कृषि विभागों के पदाधिकारियों ने कृषि की विभिन्न तकनीकों के बारे में किसानों से बात की और अपना विचार व्यक्त किया। मेले में प्रर्दशनी लगाने वाले कुल 92 किसानों के बीच प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र और 25 किसानों के बीच सांत्वना पुरस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.