छपरा, फरवरी 20 -- छपरा। कृषि विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ शनिवार को होगा। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को ही माहौल उत्साहपूर्ण दिखा, जब विभिन्न प्रखंडों से आए किसान अपने-अपने उद्यान उत्पाद और नवाचार से जुड़े प्रदर्श लेकर संयुक्त कृषि भवन स्थित बाजार समिति कैंपस पहुँच गए।प्रदर्शनी स्थल पर सुबह से ही किसानों की चहल-पहल देखी गई। कई किसान सब्जी, फल, फूल, उन्नत पौध, जैविक उत्पाद एवं आधुनिक उद्यान तकनीक से जुड़े मॉडल लेकर पहुंचे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में किसानों को उद्यानिकी से संबंधित नवीन तकनीकों, कीट प्रबंधन, पौध संरक्षण, ड्रिप व स्प्रिंकलर जैसी सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों तथा फलदार वृक्षों की उन्नत प्रजातियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।कृषि विभाग का कहना...