फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- फिरोजाबाद। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन फिरोजाबाद के तत्वावधान में दो दिवसीय इंटर स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें बालक एवं बालिकाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का आयोजन एमआर जयपुरिया स्कूल शिकोहाबाद में 29 दिसंबर से किया जाएगा। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न स्कूलों के अंडर आठ से अंडर 20 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में ट्रैक एवं फील्ड की स्पर्धा होंगी। अंडर-8, 10 एवं 12 आयु वर्ग में 50 मीटर, 300 मीटर दौड़, ब्रॉड जंप, लॉन्ग जंप (5 मीटर), किड्स जैवलिन, बॉल थ्रो के साथ 4x50 मीटर रिले एवं मिक्स्ड रिले होंगी। अंडर 14 एवं 16 आयु वर्ग में 60 मीटर, 300 मीटर, 600 मीटर दौड़, शॉटपुट, किड्स जैवलिन, पांच मीटर लॉन्ग जंप ...