पूर्णिया, जनवरी 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।भारत सरकार के अधीन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र की ओर से 08 एवं 09 जनवरी 2026 को पूर्णिया जिले के पूर्णिया ईस्ट प्रखंड अंतर्गत बभनी ग्राम स्थित मदरसा परिसर में एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन (आईपीएम) विषय पर दो दिवसीय ओरियंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के उपरांत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान केंद्र के प्रभारी अधिकारी विवेक कांत गुप्ता ने किसानों को आईपीएम के महत्व, उसके मूल सिद्धांतों एवं विभिन्न आयामों की विस्तार से जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...