पूर्णिया, फरवरी 12 -- केगनर, एक संवाददाता। नगर पंचायत चम्पानगर के सीमा पर अवस्थित बनमनखी प्रखंड के बहोरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-18 स्थित मसुरिया पूर्व गांव के केशरी नंदन हनुमान मंदिर में चल रहे 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का समापन बुधवार को पूर्णाहुति के साथ हो गया। कीर्तन के समापन पर भक्तों के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि स्थानीय मसुरिया पूर्व गांव एवं चम्पानगर समेत अन्य गांव वासियों के संयुक्त पूजा समिति द्वारा मंगलवार को अखंड संकीर्तन का शुभारंभ किया गया था। दो दिवसीय संकीर्तन में पांच कीर्तन मंडली शामिल थे। कीर्तन के दौरान हरे राम हरे राम, राम राम हरे-हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे-हरे की गूंज से पूरा इलाका भक्तितमय हो गया। हरि कीर्तन में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं कीर्तन मंडलियों के साथ धुनों पर हरे कृष्...