किशनगंज, जनवरी 16 -- ठाकुरगंज। बिहार सरकार के सात निश्चय भाग-3 कार्यक्रम के तहत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' योजना में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के लिए हर सप्ताह दो दिन 'जनता दरबार' लगाया जाएगा। ऊर्जा विभाग के सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने सभी आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह निर्देश दिया है। 19 जनवरी 2026 से शुरू हो रहे इस कार्यक्रम के अनुसार, प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक और शुक्रवार को दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक सभी अंचल, प्रमंडल, अवर प्रमंडल एवं सेक्शन कार्यालयों में अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। यहां बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे और तत्काल समाधान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.