सुल्तानपुर, नवम्बर 25 -- सुलतानपुर, संवाददाता । जिले के तापमान में रोजाना उतार-चढ़ाव होने से रात का पारा दिन की अपेक्षा काफी कम हो गया है। मंगलवार को भी रात का पारा लुढ़ककर साढ़े नौ डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे रात में धुंध के साथ ठंड भी पड़ने लगी है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेगूं व अन्य बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या में इजाफा हो गया है। जनपद में दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के चलने से मौसम शुष्क हो गया है। जिससे दिन के तापमान की अपेक्षा रात का तापमान काफी कम हो गया है। धूप निकलने के कारण ऊनी कपड़ों के पहने से दिन में गर्मी होने लगती है, लेकिन शाम होते ही पारा एकाएक कम हो जाने से ठंड बढ़ जाती है। जिससे गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर नही निकलने वाले लोगों को ठंड लगने का खतरा रहता है। रात का तापमान दो दिन से साढ़े नौ डिग्री बना हुआ है। मौसम में उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.