सुल्तानपुर, दिसम्बर 11 -- सुलतानपुर, संवाददाता ।जिले के मौसम में पूरी तरह बदलाव हो गया है। रात का तापमान दो दिन से स्थिर होने से गलन के साथ कोहरा पड़ने लगा है। जिससे वाहन चालकों को यात्रा करने में समस्या हो रही है। ठंड में इजाफा होने से संक्रामक बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ गई है। जनपद में दिसम्बर माह में तापमान में उतार-चढ़ाव होने से ठंड पड़ने लगी है। दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत हो जाती है, लेकिन रात में एकाएक कम हो जाता है। जिससे गलन के साथ रात में कोहरा पड़ने लगा है। कोहरा पड़ने से वाहन चालकों को यात्रा करने में समस्या हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रो में शाम नौ बजे के बाद सन्नाटा हो जाता है। सुबह-शाम अलाव जलाकर लोग अपने घरों के सामने बैठे दिखाई देते है। पछुआ हवा के कारण अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री से...