लखनऊ, फरवरी 13 -- सपा प्रवक्ता मनोज यादव के घर वापस न आने पर पत्नी ने शुक्रवार सुबह गोमतीनगर विस्तार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को जांच में पता चला कि सपा प्रवक्ता पर बाराबंकी के सफदरगंज थाने में एक मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में बाराबंकी पुलिस ने मनोज की गिरफ्तारी की है। कल्पतरु अपार्टमेंट डी ब्लॉक निवासी सपा प्रवक्ता मनोज यादव परिवार के साथ रहते है। पत्नी प्रभा यादव ने बताया कि गुरुवार को पति मनोज अपनी चचेरी बहन सुनीता के तिलक में शामिल होने हासेमऊ बीबीडी के लिए निकले थे। मनोज ने वहां से दो और शादियों में जाने की बात कही थी। गुरुवार रात करीब 9.40 बजे मनोज ने पत्नी को वीडियो कॉल की लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर सकीं। उसके बाद प्रभा ने पति को फोन मिलाया। एक नंबर बंद जा रहा था। दूसरे नंबर पर कॉल जा रही थी लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद प...