मिर्जापुर, फरवरी 2 -- चुनार, हिंदुस्तान संवाद l चुनार कोतवाली क्षेत्र के मेंड़िया घाट पर दो दिनों से लापता वृद्ध का शव रविवार को गंगा में मिला। मछली पकड़ने के लिए मछुआरों के डाले गए जाल में शव फंस गया था। जाल में शव फंसने की सूचना मछुआरों ने कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य को दी । सूचना पर पहुंची चुनार पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर परिजनों को सौंप दिया । सोनवर्षा गांव निवासी 85 वर्षीय शिवदुलार सिंह पुत्र स्व. महावीर सिंह दो दिनों से लापता थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की,पर कहीं पता नहीं चलने पर शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराया। पुलिस खोजबीन कर ही रही थी कि रविवार को सुबह मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में वृद्ध का शव फंस गया। जिसकी सूचना मछुआरों ने कोतवाल चुनार को दी । कोतवाल के निर्देश पर अदलपुरा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.