लखनऊ, मार्च 27 -- आशियाना से दो दिन पहले लापता हुए पीडब्ल्यूडी जेई का शव गुरुवार को गोसाईंगंज दुलारमऊ के पास इन्दिरा नहर में उतराता मिला। जेई की स्कूटी इन्दिराडैम के पास खड़ी मिली थी। जिसके बाद एसडीआरएफ ने बुधवार को सर्च अभियान चलाया था। गुरुवार को दोबारा से प्रयास किए जाने पर नहर में शव मिला। परिवार ने ट्रांसफर होने के कारण परेशान होने की बात कही है। दो दिन से तलाश में जुटी थी एसडीआरएफ इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह के मुताबिक मंगलवार को लापता हुए आशियाना निवासी पीडब्ल्यूडी जेई विवेक कुमार के लापता होने की रिपोर्ट उनकी पत्नी सीमा ने दर्ज कराई थी। वह स्कूटी लेकर निकले थे। ऐसे में पुलिस ने सीसी फुटेज खंगाले। जिन्हें देखने पर पता चला कि विवेक सुलतानपुर रोड की तरफ गए हैं। तलाशी के दौरान इन्दिरा डैम के पास स्कूटी खड़ी मिली। संदेह होने पर एसड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.