बागेश्वर, जनवरी 8 -- कांडा। धरमघर वन रेंज क्षेत्र के कमस्यारघाटी के जंगल दो दिन से लगातार जल रहे हैं। इसमें दो वन चौड़ी पत्ती वाले व तीन वन चीड़ के पेड़ वाले हैं। चौड़ी पत्ते वाले पेड़ों वाले वनों के नीचे से अधिकतर पेयजल योजना बनी है। आग से पेड़ों को खासा नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह से मलसूना, मेहरखाली, टकनार, देवताली तथा भैसूड़ी के जंगल जल रहे हैं। देवतोली व भैसूड़ी के जंगल चौड़ी पत्ते वाले पेड़ों से घिरा है। इन्हीं जंगलों के नीचे से पेयजल योजना बनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...