मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना इलाके के एक गांव से 12 वर्षीय और छह वर्षीय दो बहनों का रहस्मय ढंग से अपहरण कर लिया गया है। परिजनों ने थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कराई तो अपहर्ताओं ने छोटी बहन को मुक्त कर दिया। उसे ऑटो से झपहां में लाकर छोड़ दिया गया और ऑटो चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर झपहां पहुंची पुलिस बच्ची को थाने लाई। परिजनों के सामने बच्ची का बयान लेने के बाद पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। किशोरी को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...