उन्नाव, अप्रैल 24 -- उन्नाव, संवाददाता। तपाने वाली गर्मी के दिन शुरू हो गए हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दो दिन यानी शुक्रवार और शनिवार तक येलो अलर्ट जारी करते हुए लू चलने की संभावना जताई है। साथ ही, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। डॉक्टरों ने दोपहर 12 से तीन बजे तक धूप में न निकलने की सलाह दी है। असल में, पिछले छह दिन से अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। गुरुवार को भी अधिकतम 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हालत यह है कि सुबह 11 बजते ही आसमान से चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़े लू का अहसास कराने लगते हैं। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा हो जाता है, जो शाम को सूरज ढलने के बाद ही छंटता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री...