औरैया, दिसम्बर 18 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सीएम हेल्पलाइन और आईजीआरएस से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को जूम मीटिंग के माध्यम से कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने जनपद व तहसील स्तर पर तैनात सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की संतुष्टि प्रतिशत 70 से कम है, वे आगामी दो दिवस में स्वयं समीक्षा कर इसे 70 प्रतिशत तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि 22 दिसंबर तक लक्ष्य पूरा न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर शासन को अवगत कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण है, ताकि फरियादी संतुष्ट हों और उन्हें एक ही समस्या के लिए बार-बार भटकना न पड़े। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.