बगहा, फरवरी 22 -- नौतन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटना लगातार हो रही है। दो दिन में चोरों ने तीन दुकानों में चोरी की। इसमें शनिवार रात में दो दुकानों में चोरी की घटना शामिल है। ताजा मामला दक्षिण तेल्हुआ पंचायत का है। आधी रात्रि में चोरों ने दो दुकानों में से एक में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जबकि दक्षिण तेल्हुआ के हीरालाल साह की किराना कोल्ड ड्रिंक की होलसेल दुकान का शटर तोड़ने तोडुने वे पिकअप के साथ छेड़छाड़ करने का भी प्रयास चोरों के द्वारा किया गया है। सीसीटीवी में यह घटना कैद है। शुक्रवार की रात्रि भी चोरों ने नौतन बाजार स्थित स्टेट बैंक के सामने विनोद साह की गल्ला दुकान में चोरी की थी।किराना दुकान मालिक मुन्ना कुमार ने बताया कि हर रोज की भांति शनिवार की शाम करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह स्...