फरीदाबाद, मार्च 28 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में गर्मी ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। अधिकतम के साथ अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। दो दिनों अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री पहुंच गया। बता दें कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 18 डिग्री था। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से अब रात के समय में भी गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है। फरीदाबाद जिले में कुछ दिनों से गर्मी ने अपनी तपिश का अनुभव कराना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय तेज धूप लोगों को अपने घरों एवं कार्यालयों में रहने को मजबूर करती है। अभी तक केवल सुबह के समय गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी और शाम को सूरज के ढलते ही तापमान सामान्य हो जाता था, लेकिन दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.