मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ठंड में भी जिले में एईएस के मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। दो दिन में लगातार दूसरा मरीज जिले में मिला है। पहला मरीज सकरा में मिला था और दूसरा मरीज गायघाट में मिला है। एसकेएमसीएच के शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि पहले भी ठंड के समय में एईएस के मरीज मिले हैं। एईएस के दोनों मरीजों को 26 जनवरी को ही भर्ती किया गया था। गायघाट के छह वर्षीय समीर कुमार को चमकी के लक्षण आने पर 26 जनवरी को एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया था। 28 जनवरी को ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार का कहना है कि सभी जगह अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। प्रो गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि एईएस से बचाव के लिए बच्चे को रात में खाना खिलाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.