मथुरा, फरवरी 26 -- पखवाड़े पूर्व न्यायालय के आदेश पर ब्लॉक प्रमुख राया के पद पर विजयी घोषित की गईं सावित्री देवी ने राजनैतिक कारणों के चलते उसे पद की शपथ न दिलाये जाने का आरोप प्रशासन पर लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर न्यायालय के आदेश का पालन कर पद की शपथ न दिलाई तो वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रकरण से अवगत करायेंगी। मंगलवार को एक स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए सावित्री देवी ने बताया कि उसने वर्ष-2021 में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर ब्लॉक प्रमुख राया के पद पर चुनाव लड़ा था। 81 बीडीसी सदस्यों में से 47 सदस्यों का समर्थन था। उन्होंने पार्टी के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने षड्यंत्र के तहत पराजित करा दिया गया। इस मामले में उन्होंने न्यायालय की शरण ली। साढ़े तीन साल के बाद चार फरवरी को न्यायाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.