कानपुर, मार्च 22 -- जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नंदिनी एवं मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में लोन पास करने को लेकर बैठक की गई। नंदिनी योजना की प्रोजेक्ट लागत 62 लाख 50 हजार रुपये है और दो लाभार्थियों का लोन स्वीकृत हो चुका है। एक का लोन एसबीआई भीतरगांव तथा दूसरे का बैंक ऑफ बड़ौदा घाटमपुर में लंबित है। जिसे अगले दो दिन में करने का निर्देश दिया। लाभार्थी बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोटेशन देने के लिए विवश किया जा रहा है जबकि शासनादेश में सभी विवरण उपलब्ध है। इस पर डीएम ने निस्तारण का आदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.