कटिहार, अप्रैल 16 -- कटिहार, वरीय संवाददाता इंडस्ट्रियल पावर हाउस से जुड़े चार फीडर में 33केवीए की मरम्मत, पेड़ की छटाई और जंफर की मरम्मत को लेकर चार घंटे बिजली काटी जाएगी। इस दौरान मुख्य शहर की बिजली काटी जाएगी। इसको लेकर कनीय विद्युत अभियंता उत्तरी राजकुमार ने बताया कि 16 और 17 अप्रैल यानि बुधवार और गुरुवार को सुबह नौ बजे से एक बजे तक कुल चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान मरम्मत का काम चलेगा। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि सुबह नौ बजे से पहले ही घर का काम कर ले। इसके बाद बिजली एक बजे के आसपास ही आएगी। मुख्य शहर की बिजली रहेगी प्रभावित इंडस्ट्रियल पावर हाउस से जुड़े चार फीडर टाउन वन, टाउन टू, टाउन थ्री और इंडस्ट्रियल फीडर से जिन इलाकों में बिजली जाती है। उन इलाकों में चार घंटे के लिए आपूर्ति बाधित रहेगा। इसमें मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.