बोकारो, फरवरी 1 -- सेक्टर छह में बरामद अधेड़ महिला के शव की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो पाई। किसी ने शव पर दावा नहीं किया है। अर्धनग्न अधेड़ महिला की सिर व चेहरा कुचलकर हत्या की गई है, पर पहचान ना होने के कारण अपराधी को चिन्हित करने में कठिनाई आ रही है। शव बरामदगी के दूसरे दिन शनिवार को भी एसआईटी पहचान का हर संभव प्रयास में जुटा रहा। पड़ोसी जिलों के साथ पड़ोसी राज्य की पुलिस से संपर्क किया गया, पर कोई फायदा नहीं मिला। एसपी के अनुसंशा पर मामले में पोस्टर, सोशल नेटवर्क व सीआईडी प्रकाशन की प्रक्रिया जारी है। शव बरामद होने के बाद पुलिस ये कयास लगा रही थी कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई होगी। परंतु पोस्टमार्टम में महिला के साथ जबरन या सहमति से यौनाचार का प्रमाण नहीं मिला है। ऐसे में एसआईटी के लिए ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री बड़ी चुनौती बनी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.