शामली, जनवरी 29 -- जिला अस्पताल में मंगलवार को खराब हुई एक्सरें मशीन आभी तक ठीक नहीं हुई है। जिसके चलते मरीजों की सुविधा को देखते हुए पहले से विकल्प के आधार पर रखी पॉर्टेबल एक्सरें मशीन को दो दिना बाद गुरूवार को इंस्टोलेशन कार्य पूरा कर शुरू की गई। जिसके बाद मरीजों के एक्सरें किए गए। जिसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली। वहीं, गुरुवार को करीबा 170 मरीजों के एक्सरें भी किए गए। जिला अस्पताल में मंगलवार की सुबह अचानक एक्सरें मशीन खराब हो गई थी, जिस कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा था। वही मरीजों की सुविधा को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में पहले से रखी पॉर्टेबल एक्सरें मशीन को गुरुवार को शुरू कराई गई और मरीजों के समय से एक्सरें किए गए। वहीं, खराब पड़ी मशीन के बारे में जानकारी देते हुए इंजीनियर ने बताया कि मशीन ...