आजमगढ़, जनवरी 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में दो दिन बाद सोमवार की सुबह नौ बजे से सूर्य के दर्शन हुए। सर्द हवाएं चलने से ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है। गलन से लोग ठिठुरते हुए नजर आए। तीसरे दिन भी लगातार अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। सोमवार को जिले का अधिकतम पारा 15 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा। जनपद में पड़ रही हाड़ कंपाती गलन से आम जनजीवन बेहाल हो गया है। दो दिन बाद सोमवार को सुबह 9 बजे सूरज निकल गया, लेकिन सर्द हवा चलने से सूरज की तपीश बदम रही। हाड़ कंपाती ठंड से इंसान से लेकर पशु-पक्षी तक बेहाल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...