उरई, फरवरी 16 -- कालपी। दो दिनों की बंदी के बाद बैंक की शाखाएं सोमवार को खुल गईं। बैंकों में ग्राहकों एवं खातेधारकों की भीड़ को दृष्टिगत रख कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, एसएसआई उदय प्रताप सिंह के अलावा चौकी इंचार्जों, सब इंस्पेक्टरों ने टीमों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने बैंकों के आसपास घूमने वाले संदिग्ध से पूछताछ की। सब इंस्पेक्टर इंद्रमणि चौधरी तथा सिपाहियों की टीम ने भारतीय स्टेंट बैंक, इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक की शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सब इंस्पेक्टर ने कैनरा बैंक की शाखा में पुलिस जवानों ने शाखा प्रबंधक अवनीश कुमार प्रजापति, विवेक कुमार, मजहर हुसैन के साथ बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों व सायरन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आसपास संदिग्ध...