बरेली, जनवरी 27 -- बरेली। जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की सुबह से ही काफी भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की लंबी कतार लगी रही। रविवार और गणतंत्र दिवस पर सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से दो दिन बाद मंगलवार को ओपीडी खुलने पर सुबह से ही लोग पर्चा बनवाने जुट गए। ओपीडी तक पर्चा काउंटर की लाइन लगी रही। मरीजों में सर्दी, खांसी, बुखार के साथ ही पेट और सिर दर्द के मरीज अधिक रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...