शामली, फरवरी 6 -- शामली। देा दिन से जिला असपताल में ईसीजी मशीन खराब होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा था, मरीजों की सुविधा को देखते हुए गुरूवार को अस्पताल प्रशासन ने आस्पताल की इमरजेंसी वार्ड से एक ईसीजी मशीन को जांच कक्ष में रखवा दी गई, जिसके बाद मरीजों की जांच सुचारू रूप से शूरू हो पाई। दो दिन पहले जिला अस्पताल में ईसीजी मशीन खराब होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पिछले दो दिनों से ईसीजी जांच न हो पाने के कारण खासकर हृदय रोग से जुड़े मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी। मरीजों को जांच के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटरों का रूख लेना पड़ रहा था, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा था। बता दे कि ओपीडी जांच कक्ष में रखी ईसीजी मशीन में अचानक तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार को बंद हो गई। इसकी जा...