आगरा, नवम्बर 10 -- आगरा कैंट-राजा की मंडी रेल खंड में फाटक सं.-499 (राजा की मंडी स्टेशन के पास) पर अनुरक्षण का कार्य होगा। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि काम के लिए फाटक बंद रहेगा। काम के चलते फाटक से गुजरने वाला सड़क यातायात 11 नवंबर सुबह 6 बजे से 12 नवंबर की रात 8 बजे तक फाटक बंद रहने के दौरान संभव नहीं होगा। गेट बंद रहने के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्ग फाटक सं.-498 से गुजारने की व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.