हाजीपुर, नवम्बर 26 -- गोरौल,संवाद सूत्र। क्षेत्र के साधोपुर जीवन गांव में अपने मौसा के घर शादी समारोह में आये और दो दिन पहले गायब किशोर का शव बुधवार को वाया नदी से बरामद किया गया है। गायब किशोर का जूता रेलवे पुल के नीचे बाया नदी के तट से पाया गया था,जिससे परिजन किसी अनहोनी घटना से सशंकित हो गये थे। हालांकि इस संबंध में सारण जिले के परसा थाना अंतर्गत परसौना गांव निवासी किशोर के पिता अरविंद साह के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बताया गया है कि उसके साढू मुकुल साह के घर साधोपुर जीवन गांव में शादी थी। साढु के पुत्री कि शादी में भाग लेने मैं अपने 13 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के साथ आये हुए थे। बीते सोमवार को अंकुश गायब हो गया। खोजबीन करने पर चकस्वरूपन गांव के निकट रेलवे पुल के नीचे वाया नदी तट पर अंकुश का जूता पाया गया। बुधवार को बाया नदी के...