देवरिया, अप्रैल 21 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के शिवबनकटा स्थित छोटी गण्डक घाट पर शुक्रवार को मिले शव की शिनाख्त महुरांव निवासी एक युवक के परिवारीजनों ने की है। रविवार को थाने पहुंचकर युवक के परिवारीजनों ने गायब हुए युवक को पहचानते हुए उसकी हत्या का आरोप लगाया है। परिवारीजनों का आरोप है कि शिवबनकटा स्थित एक रेस्टोरेंट में उसे कुछ युवकों के साथ देखा गया था। परिवारीजनों के आरोप पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है। सूत्रों की माने तो युवक ने भी उसके नदी में डूबने की पुष्टि की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा परिवारीजनों को मोर्चरी ले जाकर शव को दुबारा पहचान कराने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र के महुरांव निवासी बंका यादव का बेटा सुमन्त यादव 16 अप्रैल की दोपहर से अचानक लापता हो गया। परिवारीजनों ने खोजबीन के बाद 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.