मैनपुरी, मार्च 8 -- गुरुग्राम स्थित मारुति कंपनी में काम कर रहा युवक लापता हो गया। शनिवार की सुबह उसका शव घिरोर करहल मार्ग पर पुलिया के निकट पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर निवासी युवक के रूप में हुई। घिरोर क्षेत्र के ग्राम कोसमा मुसलमीन के प्रधान अखिलेश यादव ने पुलिस को सूचना दी कि घिरोर करहल मार्ग पर कैंची वाली पुलिया के निकट पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पेड़ पर लटके शव को नीचे उतारा। उसकी जेब से एक मोबाइल मिला। मोबाइल फ्लाइट मोड पर लगा हुआ था। जैसे ही उसे एक्टिव किया गया तभी उसकी पत्नी का फोन आ गया। पत्नी ने मृतक के बारे में पुलिस को पूरी जानकारी दी। उसने बताया कि उसका पति 27 वर्षीय पंकज राजपूत पुत्र अनोखेलाल बरनाहल थाना क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.