जमशेदपुर, फरवरी 15 -- जमशेदपुर। झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 16 और 17 फरवरी को बोकारो स्टेशन तक चलेगी जबकि, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 17 18 व 21 फरवरी को बदलेगा। आद्रा में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। टाटा हटिया एक्सप्रेस को चांडिल स्टेशन के बाद मुरी व गुंडा बिहार होकर चलाने का आदेश है। इधर, टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन 17 और 21 फरवरी को आद्रा स्टेशन से लौटेगी।ट्रेनों के बदले मार्ग पर चलने और परिचालन दूरी कम होने से झारखंड एवं बंगाल के सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.