वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। ठंड के बीच कोहरे की चादर भी तनने लगी है। शुक्रवार को शाम ढलते ही धुंध छा गई। इसक कारण रात करीब नौ बजे दृश्यता पांच सौ मीटर ही रह गई। मौसम विभाग ने बनारस और आसपास अगले दो दिनों तक घने कोहरे की आशंका जताई है। इस समय दिन और रात का तापमान सामान्य से कम है। दिन का तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 24.6 और रात का सामान्य से 0.5 कम 10 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रविवार से तापमान में और गिरावट के आसार हैं। अगले दो दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि निम्न क्षोभमंडलीय स्थिरता के कारण कोहरे का दायरा बढ़ेगा। तापमान में भी गिरावट होगी। राजगीर-हरिद्वार स्पेशल 10 घंटे रही लेट वाराणसी। कोहरे में दृश्यता कम होने और ऑपरेशनल कारणों से शुक्रवार को कैंट स्टेश...