बरेली, फरवरी 4 -- मौसम का मिजाज मौसम विभाग का पूर्वानुमान, कल से दिन में चलेगी तेज हवा तापमान में नहीं होगा खास बदलाव, रात में रहेगी गलन बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में अगले एक सप्ताह तक तेजी से बदलाव होने के आसार हैं। सुबह घना कोहरा छाने का अनुमान है तो दिन में तेज हवाएं ठंड बढ़ा सकती हैं। तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात में गलन हो सकती है। बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 19.7 और रात में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार की सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। हालांकि सुबह करीब 9 बजे से मौसम साफ होने लगा और धूप निकली। धूप के चलते दिन के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। हालांकि दिन में धूप के बीच कई बार आसमान में बादल भी नजर आए। दिन में अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.