बरेली, फरवरी 7 -- कोहरे का प्रभाव लगभग खत्म हो चुका है और अब दो दिन तेज हवा चलने के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा आगामी दो-तीन दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। तेज पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश में जारी घने कोहरे का दौर सिमटने के साथ ही आगामी 2-3 दिनों के दौरान तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इसके अतिरिक्त कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने और 2-3 दिनों के दौरान कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण तापमान में भी 2-3degडिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बरेली में न्यूनतम 8.2 और अधिकतम 22.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.