कटिहार, मार्च 17 -- दो दिन के सड़क दुघर्टना में 6 लोग घायल, दो रेफर कुरसेला। थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों में सड़क दुघर्टनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। एनएच 31 पर कोसी पुल कबीर मठ के पास होली के दिन अनियंत्रित बाइक सवार फिसल कर गिर गए। घायल कटरिया निवासी गौरव रजक (14) एवं अजय रजक (34) को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गौरव को सर में अधिक चोट लगने की वजह से हायर सेंटर भेज दिया। इसी दिन एसएच 77 से बल्थी जाने वाली ग्रामीण सड़क पर बेकाबू बाइक सवार कुरसेला निवासी शैलेश जायसवाल (37) ओंधे मुंह गिरकर गंभीर हो गया। सड़क पर कई घंटे पड़े रहने के बाद लोगों ने उसे पीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.