नोएडा, जनवरी 4 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। कड़ाके की ठंड के बीच रविवार को वायु प्रदूषण बढ़ गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इससे पहले दो दिन दोनों शहरों का एक्यूआई 250 से कम था। नोएडा का एक्यूआई रविवार को 307 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के मुकाबले 65 अंक अधिक रहा। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 316 दर्ज किया गया। शनिवार के मुकाबले शहर के एक्यूआई में 77 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह कोहरा रहा। बादलों की आवाजाही रही, लेकिन धूप नहीं निकली। दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली। तेज हवा के कारण दिनभर कड़ाके की ठंड रही। अगर हवा की औसत गति नौ किलोमीटर प्रति घंटे नहीं होती, तो प्रदूषण और बढ़ सकता था। इस हफ्ते भी दोनों शहरों का एक्यूआई 300 के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.