बक्सर, फरवरी 19 -- पेज तीन के लिए ----- राहत मानदेय बढ़ाने को लेकर सफाई मजदूरों ने की थी हड़ताल साफ-सफाई के बाद भी शहर के कई इलाके में पड़े रहे कचरे बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दो दिनों की हड़ताल के बाद गुरुवार से मजदूरों ने साफ सफाई शुरु कर दी। हालांकि सफाई मजदूर हर दिन की तरह समय पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप एकत्रित तो हुए, लेकिन साफ-सफाई का कार्य करीब एक-डेढ़ घंटे की देर से शुरु किया। आलम यह रहा कि जिस मेन रोड में सुबह आठ बजे कचरे का उठाव होता है, वहां दस बजे सफाई मजदूर व कचरे का ट्रैक्टर दिखा। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई मजदूरों के काम पर लौटने के बावजूद कई जगहों पर कचरों का अंबार लगा है। गुरुवार को शहर अंतर्गत मुख्य व चिन्हित जगहों पर ही कचरे का उठाव किया गया। अन्य सभी जगहों पर गंदगी ज्यों-कि-त्यों पसरी रही। लोगों ने ब...