सीतापुर, जनवरी 12 -- सीतापुर, संवाददाता। दो दिन की राहत के बाद सोमवार को पारा लगभग दो डिग्री लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे सुबह और शाम में ठंडक और बढ़ गई। वहीं बर्फीली हवाओं में भी तेजी आने से लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। शनिवार और रविवार को धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली थी, तापमान भी बढ़ गया था, लेकिन सोमवार को पारा गिरने से ठंडक और गलन बढ़ गई। रात में ठंडक में बढ़ोत्तरी होने से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...