रांची, मार्च 24 -- खलारी-पिपरवार, हिन्दुस्तान टीम। खलारी-पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले दो दिनों से हुई झमाझम बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव और कीचड़ फैल गया है, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण स्थानीय नालियां जाम हो गईं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। इस गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर गुलजारबाग, राय बस्ती, पुरानी राय और चुरी होयर बस्ती के गलियारों में बारिश के पानी के बहाव के कारण जगह-जगह कचरा जमा हो गया है। रामनवमी और सरहुल की तैयारियों पर असर: इस दौरान रामनवमी और सरहुल पर्व की तैयारियों में जुटे लोग भी परेशान हो गए हैं। एक तरफ जहां लोग धार्मिक आयोजनों की तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.