मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस बीच कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है। अलबत्ता मौसम शुष्क ही रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को तीन से सात सितंबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के वरीय वैज्ञानिक ए सत्तार ने बताया कि अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के आसपास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में 12-15 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से पूर्वा हवा चलने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.