सिमडेगा, दिसम्बर 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के लैम्पसों में धान की खरीदारी मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को जिले के सभी 15 धान क्रय केन्द्रों में धान की खरीदारी शुरु हुई। अब तक 45 किसानों ने 2256 क्विंटल 22 किलो धान की खरीदारी कर चुकी है। मंगलवार को दूसरे दिन कुल 931 क्विंटल 27 किलो धान की खरीदारी की गई। बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा धान क्रय हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य 2450 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों को धान विक्रय के उपरांत 48 घंटे के भीतर एकमुश्त राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जाएगा। वहीं डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए राज्य सरकार द्वारा ई-उपार्जन मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च किया गया है। यह ऐप ई-उपार्जन पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके माध्यम से किसान स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं, धा...