अररिया, अक्टूबर 31 -- रानीगंज। एक संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में उठे मोंथा तूफान के कारण बीते दो दिनों से हो रही लगातार तेज बारिश के कारण धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर धान की फसल को नुकसान हुआ है। धान की रोपनी के समय जहां किसान पानी के लिए हाहाकार कर रहे थे। वहीं अब जब धान की फसल लगकर तैयार होने वाली है दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से धान की पकी फसल को नुकसान हो रहा है। चूंकि इस समय लगभग जगहों पर धान की फसल पक चुकी है। अगले दस दिनों में कटनी शुरू होने वाली है। रानीगंज के किसान उमेश यादव, सुकेश राय, सुदीप साह, जुनैद, ठेकपुरा के किसान अमर साह, सुबोध साह, जगदीश साह, आदि ने बताया कि जब धान की रोपनी का समय था उस समय इतनी तेज धूप होती थी कि धान का बिचड़ा भी सुख जाता था। पम्पसेट से पटवन कर धान की फसल की बोआई हुई थी। अब बारिश से ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.