कोडरमा, फरवरी 20 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि झुमरी तिलैया शहर में दो दिनों से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को भी यह समस्या बरकरार रह सकती है। इसके कारण करीब एक लाख की आबादी प्रभावित है। दो दिनों से पेयजलापूर्ति ठप रहने से लोग परेशान हैं। पेयजल विभाग का कहना है कि उरवां स्थित पीएचइडी विभाग के वाटर ट्रिटमेंट प्लांट का मोटर खराब हो गया है, कब बनेगा, यह किसी को पता नहीं। लोग दूर-दराज से व पानी टंकी से गैलन में पानी लाते हुए दिखे। इसको लेकर पानी टंकी व स्टैंड पोस्ट पर पानी भरने के लिए ऐसे लोगों की भीड़ देखी गई। सुबह में लोग लाईन में लगकर पानी भरते नजर आये। सबसे ज्यादा परेशानी ड्यूटी जाने वाले लोगों को हुई, जिनके पास समय अभाव के कारण डब्बा बंद पानी को खरीदकर पीने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि पानी टंकी व पीडब्ल्यूडीह स्टैंड पोस्ट के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.