गिरडीह, नवम्बर 9 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद के छछंदों गांव से 27 वर्षीया महिला दो दिनों से लापता है। इस सिलसिले में महिला के परिजनों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इस घटना से अवगत करा दिया है। बताया जाता है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व महिला की शादी हुई थी। शादी के एक-दो वर्ष बाद पति पत्नी के बीच कुछ बात हुई। इसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया था। परित्यक्ता महिला अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार सुबह वह अपनी एक बच्ची के साथ घर से निकली थी। काफी देर बाद भी वह घर वापस लौटकर नहीं आई। तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाना को इसकी सूचना दी गई। थाना में दिए गए आवेदन में चपुआडीह पंचायत के विशनपुर गांव के एक व्यक्ति पर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। आरोपी दो बच्चे का पिता है। पुलिस मामले की...