गाजीपुर, मार्च 19 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के दरौली और मुहम्मदपुर के बीच रेलवे ट्रैक किनारे मंगलवार की सुबह 10 बजे एक युवक का शव दो टुकड़ों में क्षत विक्षत मिला। लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान 18 वर्षीय निरंजन कुमार पुत्र सरघु कुमार बिंद निवासी मच्छरमारा जमानियां के रूप में हुई। परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार निरंजन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया कि निरंजन 16 मार्च की रात आठ बजे से लापता था। उसकी काफी तलाश की गई लेकिन पता नहीं चल रहा था। इसी दौरान मंगलवार की सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो रेलवे ट्रैक पर निरंजन का ही शव था। निरंजन के चाचा सदानंद कुमार ने कोतवाली म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.