बक्सर, दिसम्बर 6 -- पेज तीन के लिए ------ नावानगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरनी गांव के एक कुएं से चार वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ है। बताया जाता है, कि बच्चा पिछले दो दिनों से लापता था। जिसे लेकर उसके चाचा राजू ठाकुर द्वारा शुक्रवार को नावानगर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इधर कुएं से शव मिलते ही घरवालों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों द्वारा खेलने के दौरान कुएं में गिरने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मृत बच्चा आदिल सिराजुद्दीन का पुत्र था। शनिवार की दोपहर एक बच्चे ने कुएं में शव देखकर शोर मचाया। बच्चे के शोर पर जुटे गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और पहचान होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना द...