सहरसा, जुलाई 3 -- सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। मानसून का थोड़ा असर विगत दो दिन से कोसी इलाके में दिखने लगा है। हालांकि कहीं कभार बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश तो कहीं तीखी धूप रही। मानसून की झमाझम बारिश का खासकर किसानों को अभी भी इंतजार है। पुरवा हवा चलने के बाद भी उमसभरी गर्मी बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार अब लगातार बारिश की संभावना है। बुधवार को तकरीबन ग्यारह बजे नगर निगम क्षेत्र में कुछ देर के लिए बारिश हुई और फिर तीखी धूप निकल गई। फिर कुछ देर बाद बूंदाबांदी होने लगी। वैसे जिले के कई हिस्से में कुछ देर के लिए मुसलाधार बारिश हुई। बुधवार को न्यूनतम तापमान अधिक रहा लेकिन बारिश के बाद अधिकतम में कमी रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहा। बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.