दुमका, मई 11 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बाड़ाडूमरिया पंचायत के बाड़ाडूमरिया गांव में बीते दो दिनों से बिजली गुल रहने से बिजली उपभोक्ता भीषण गर्मी में काफी परेशान है। ग्रामीण सज्जाद अंसारी,तौसीफ अंसारी,आफताब अंसारी,सद्दाम अंसारी, शब्बीर अंसारी, निजाम अंसारी,लाल मोहम्मद अंसारी, जुमेरात अंसारी, मूर्तिज़ अंसारी आदि ने जानकारी देते हुए कहा की लगभग तीन सौ पचास बिजली उपभोक्ताओं के लिए दो सौ केबी का ट्रांसफार्मर बिजली विभाग की ओर से लाल मोहम्मद अंसारी के घर के सामने 2005 में लगवाई गई है। बीस साल बीत जाने के बाबजूद आज तक न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और ना ही एलटी तार जिस कारण एलटी तार काफी जर्जर हो गया है ट्रांसफार्मर से बिजली संचालित करते ही एलटी तार टूट टूट कर गिरने लगते हैं। साथ ही ट्रांसफार्मर में तेल नही रहने से लीड मार दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.