किशनगंज, फरवरी 7 -- बिशनपुर। गुरुवार की संध्या कोचाधामन थाना क्षेत्र के मौधो पंचायत अंतर्गत खेत में एक लड़की का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त लड़की दो दिनों से घर से गायब थी।लड़की को कक्षा दशमी का छात्रा बताया जा रहा है। खेत में मिली लड़की की पहचान कोचाधामन थाना क्षेत्र के मौधो पंचायत के सुकलरानी चुनामारी की छात्रा तजल्ली प्रवीन पिता मु तस्लीम के रूप में हुई है,जिस का शव गुरुवार को घर के निकट खेत में मिला। घटना की खबर सुनते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया। इस संदर्भ में कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.